भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियाई चैंपियन्स ट्राफी जीती

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 09:11:41 PM
Indian women team won the first time Asian Champions Trophy

सिंगापुर। दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हाकी टीम ने शनिवार को यहां रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित करके पहली बार महिला एशिया चैंपियन्स ट्राफी का खिताब जीता। दीपिका ने 60वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर रिबाउंड से गोल करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।

यह भी पढ़े : ...पिता के निधन के बावजूद खेले विराट कोहली, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

इससे पहले भारत को दीप ग्रेस एक्का 13 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके बढ़त दिलाई थी जबकि चीन के लिए झोंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। इस जीत से भारत ने चीन के हाथों कल आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

महिला टीम से पहले पुरूष टीम ने क्वांटन में पाकिस्तान को हराकर पुरूष वर्ग में यह महाद्वीपीय खिताब जीता था।भारत इससे पहले महिला एशियाई चैंपियन्स ट्राफी में 2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था जबकि 2010 में पहले टूर्नामेंट मेें उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

यह भी पढ़े : एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : चीन से हार के बाद फिर से फाइनल में ताल टोकेगी भारतीय महिलाएं

भारत ने लीग चरण की हार से सबक लेकर चीन को गेंद पर नियंत्रण नहीं बनाने दिया और अक्सर गेंद छीनकर उनकी लय बिगाड़ी तथा लगातार उस पर दबाव बनाए रखा। दूसरी तरफ उन्होंने समय समय पर बहुत सतर्कता से गेंद चीन के बाक्स तक पहुंचाई। कल की तुलना में पूरी तरह से भिन्न रवैया अपनाने के कारण टीम को 13 वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला। दीप ने बहुत खूबसूरती से इसे चीनी गोलकीपर के पास गोल में भेजकर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई।

read more 

इस बच्ची की ऐसी आदत ,बचपन से ही कांच,लोहा,प्लास्टिक खाने की 

महिलाएं जरूर ध्यान दें, जाने- शराब कैसे है आपके शरीर के लिए नुकसानदेह

यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.