भारतीय महिलाओं ने जापान से खेला 2-2 का ड्रा

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 11:30:03 AM
Indian women played a 2-2 draw with Japan

सिंगापुर। भारतीय महिलाओं ने जापान के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुये चौथी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को 2-2 का ड्रा खेल लिया। यह मैच उत्तर प्रदेश की वंदना कटारिया के लिये एक निजी कीर्तिमान था और इसमें उन्होंने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिये।

दोनों टीमें आधे समय तक गोल रहित बराबरी पर थीं। दीपिका ने तीसरे क्वार्टर में भारत का खाता खोला। भारत का दूसरा गोल दीप ग्रेस एका ने 42 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया। जापान ने आखिरी क्वार्टर में वापसी करते हुये तीन मिनट में दो गोल ठोककर मैच ड्रा करा लिया। मिकी कोजुका ने 47 वें और युकारी मानो ने 50 वें मिनट में गोल किया। भारत का अगला मुकाबला कोरिया से रविवार को होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.