भारतीय महिलाओं ने बेलारूस को 5-1 से पीटा

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 08:00:32 AM
Indian women beat Belarus 5-1

भोपाल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये गुरुवार को बेलारूस की राष्ट्रीय टीम को पहले टेस्ट में 5-1 से पराजित कर दिया। 

गत वर्ष महिला एशियाई चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद पहली बार खेल रही भारतीय खिलाड़यिों ने यहां गजब का प्रदर्शन किया। टीम ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिये पहला गोल 11वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में आया। इसके तीन मिनट बाद ही नवजौत कौर ने 15वें मिनट में एक और गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। 

भारत ने अपना आक्रामक जारी रखते हुये 29वें मिनट में पूनम बारला की गोल की बदौलत स्कोर 3-0 कर दिया। लेकिन बेलारूस की स्वेतलाना बाहुशेविच ने 37वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-3 कर दिया। 

चौथे क्वार्टर में भी भारतीय महिलाओं ने अपना दबदबा जारी रखा। कप्तान दीप ग्रेस एक्का ने 57वें और गुरजीत कौर ने 60वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को 5-1 से जीत दिला दी। दूसरा टेस्ट शुक्रवार को खेला जायेगा। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.