आईसीसी रैंकिंग में फिसले भारतीय खिलाड़ी, पुजारा शीर्ष दस से बाहर

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 02:57:17 PM
Indian players slip in ICC rankings, Pujara out of  top ten

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार का खामियाजा भारतीय खिलाडिय़ों को आईसीसी रैंकिंग में उठाना पड़ा। इस हार से अधिकतर भारतीय खिलाडिय़ों की रेटिंग में गिरावट आई है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैच की दोनों परियों में असफलता के कारण 22 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। इस कारण अब वह 873 अंकों पर खिसक गए हैं। हालांकि बल्लेबाजी रैंकिंग में अब भी वह दूसरे स्थान पर ही काबिज है, लेकिन पहले मैच में शतक जडऩे वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ से उनका फासला अब बढक़र 66 अंकों का हो गया है।

वह पहले नम्बर पर विराजमान है। कोहली के अलावा भी अन्य भारतीय बल्लेबाजों को आईसीसी रैंकिंग में निराशा का सामना करना पड़ा। चेतेश्वर पुजारा दो स्थान गिरकर शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं। पुजारा अब 11 वें स्थान पर हैं। अजिंक्या रहाणे भी दो स्थान गिरकर 17 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

मुरली विजय चार स्थान गिरकर 30वें ,रविचंद्रन अश्विन छह स्थान गिरकर 49वें, रवीन्द्र जडेजा 10 स्थान गिरकर 65वें और रिद्धिमान साहा 10 स्थान गिरकर 67वें नंबर पर खिसक गए हैं। केवल लोकेश राहुल की रैंङ्क्षकग में सुधार हुआ है और वह 11 स्थान के सुधार के साथ 46 वें नंबर पर आ गए हैं।


भारतीय गेंदबाजों की रेटिंग में आई गिरावट: 
गेंदबाजी में भी भारतीयों की रेंटिंग में गिरावट आई है। नंबर एक गेंदबाज अश्विन का शीर्ष स्थान बरकरार है, लेकिन उन्हें नौ अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। अश्विन के अब 878 अंक हो गए हैं जबकि जडेजा ने 17 अंक गंवाए हैं। जडेजा के 860 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।


ओकीफे ने लगाई लम्बी छलांग:
ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर स्टीव ओकीफे भारत के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट में 70 रन पर 12 विकेट लेने के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी रैंङ्क्षकग में लंबी छलांग लगते हुए सीधे 29 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ओकीफे ने इस प्रदर्शन से सीधे टॉप 100 में छलांग लगाते हुए 507 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ 29वां स्थान हासिल कर लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.