अदिति अशोक संयुक्त नौंवे स्थान पर

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 03:29:38 AM
Indian Open: four-way tie for top spot

गुडग़ांव। भारत की ओलंपियन अदिति अशोक ने यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे हीरो महिला इंडियन ओपन टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को पार 72 का कार्ड खेला जिसके बाद वह संयुक्त नौंवे स्थान पर हैं।

चार खिलाडिय़ों ने पहले राउंड में दो अंडर-70 का कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त बना ली। इन खिलाडिय़ों में इंग्लैंड की फ्लोरेंटिना पार्कर ,आस्ट्रिया की क्रिस्टीन वोल्फ ,फिनलैंड की उर्सुला विकस्ट्राम और फ्रांस की एनी लीस कौडल शामिल हैं।

गत चैंपियन एमिली क्रिस्टीन पैडरसन ,किरण मथारू और स्पेन की जोड़ी नूरिया इतूरियोस तथा पैट्रिसिया सैंज बैरियो एक अंडर 71 के स्कोर के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय गोल्फर अदिति को बैक नौ में संघर्ष करना पड़ा लेकिन छठे ,सातवें और आठवें होल में बर्डी खेलकर उन्होंने खुद को टॉप टेन में शामिल कर लिया। अन्य भारतीयों में वाणी कपूर एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर संयुक्त 16 वें स्थान पर हैं जबकि दीक्षा डागर दो ओवर 74 के कार्ड के साथ 20 वें स्थान पर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.