भारतीय चुनौती समाप्त, कश्यप और दानी चाइना मास्टर्स से बाहर

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 11:02:43 PM
Indian challenge ends, Kashyap and Dani out of China Masters

चांगजोउ चीन। भारत का चाइना मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड में अभियान आज तब समाप्त हो गया जब पारूपल्ली कश्यप और हर्षील दानी 150,000 डालर ईनामी राशि की प्रतियोगिता के पुरूष एकल प्री क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गये।

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शटलर कश्यप चीन के तीसरे वरीय कियाओ बिन से 10-21 22-20 13-21 से एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में पराजित गये।

दानी को पुरूष एकल की प्री क्वार्टरफाइनल में चीन के खिलाड़ी सन फेईजियांग ने 33 मिनट में 21-17 21-18 से हरा दिया।

कश्यप ने कंधे की चोट से उबरने के बाद इस टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन में वापसी की। उन्हें जनवरी में प्रीमियर बैडमिंटन लीग के दौरान चोट लगी थी।

साई उत्तेजिता राव चुका और श्री कृष्णा प्रिया कुदारावल्ली के बाहर होने से भारत की महिला एकल में चुनौती पहले ही समाप्त हो गयी थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.