इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 01:23:05 PM
Indian challenge ends in Indian Wells

इंडियन वेल्स/ अमेरिका। लिएंडर पेस और उनके अर्जेंटीनी जोड़ीदार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो यहां पुरूष युगल स्पर्धा के शुरूआती दौर में हार गए जिससे भारत की एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स में चुनौती भी समाप्त हो गई।

पेस और डेल पोत्रो की जोड़ी लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर और अमेरिका के सैमी क्यूरे की जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और उन्हें सीधे सेटों में 3-6 4-6 से पराजय मिली। मुलर और क्यूरे की जोड़ी ने प्रत्येक सेट में एक सर्विस तोडक़र आसान जीत दर्ज की। 

इससे पहले एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी भी शुरूआती दौर में हारने के बाद बाहर हो गई थी। बोपन्ना और उरूग्वे के उनके जोड़ीदार क्यूवास को सर्बिया के नोवाक जोकोविच और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी ने 6-2 3-6 10-7 पराजित किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.