जोशना की हार के साथ ही ब्रिटिश ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 02:06:45 PM
Indian challenge ended at the British Open

चेन्नई। भारत की जोशना चिनप्पा की हार के साथ ही ब्रिटिश ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

दूसरे दौर के मैच में भारतीय खिलाड़ी जोशना को मिस्र की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी रानीम एल वेलिली से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जोशना को तीसरी वरीय खिलाड़ी से 8-11, 7-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।

दीपिका पल्लिकल के प्रतियोगिता के शुरू में ही बाहर हो जाने के बाद भारत की उम्मीदें जोशना पर टिकी थी, लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने भी भारत को निराश किया।

इस भारतीय खिलाड़ी ने 2015 में कतर क्लासिक में रानीम को हराया था, लेकिन यहां पूर्व विश्व चैंपियन के सामने उनकी एक नहीं चली। केवल 27 मिनट में ही रानीम ने इस मैच में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता के लिए पुरुष एकल के लिए किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने क्वालीफाई नहीं किया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.