भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती में जीते 14 स्वर्ण

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 06:42:35 PM
India won 14 gold in the Commonwealth Wrestling

नई दिल्ली। भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए शनिवार को 14 स्वर्ण पदक जीत लिए । भारत ने ग्रीको रोमन शैली में पांच स्वर्ण ,महिला फ्री स्टाइल में छह स्वर्ण और पुरुष फ्री स्टाइल में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए।

ग्रीको रोमन शैली के पांच वजन वर्गों में भारत ने सभी पांच स्वर्ण जीते। 66 किग्रा में मनीष ने स्वर्ण और रवींदर ने रजत, 75 किग्रा में गुरप्रीत ने स्वर्ण और दिनेश ने रजत, 80 किग्रा में हरप्रीत सिंह ने स्वर्ण और रविंदर खत्री ने रजत, 85 किग्रा में प्रभपाल ने स्वर्ण और यशपाल ने रजत तथा 130 किग्रा में नवीन ने स्वर्ण और मनवीर ने रजत जीते।

महिला फ्री स्टाइल में 48 किग्रा में रितु ने स्वर्ण और प्रियंका ने रजत, 53 किग्रा में  पिंकी ने स्वर्ण और आरियाना ने रजत, 55 किग्रा में ललिता ने स्वर्ण और दिव्यांशी ने रजत, 58 किग्रा में मनु ने स्वर्ण और सोमाली ने रजत ,63 किग्रा में रेशमा ने स्वर्ण और गार्गी ने रजत ,69 किग्रा में पिंकी ने स्वर्ण और कविता ने रजत जीते जबकि 60 किग्रा में सरिता ने रजत और मनीषा ने कांस्य तथा 75 किग्रा में ज्योति ने रजत और निक्की ने कांस्य पदक जीता। 

पुरुष फ्री स्टाइल में तीनों मुकाबलों के स्वर्ण भारत के हिस्से में गए। 57 किग्रा में संदीप तोमर ने स्वर्ण और उत्कर्ष काले ने रजत, 70 किग्रा में अमित धनखड़ ने स्वर्ण और विनोद ने रजत तथा 90 किग्रा में सत्यव्रत ने स्वर्ण और रूबेलजीत ने रजत जीता।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.