भारतीय महिलाओं ने जीती हॉकी टेस्ट सीरीज

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 07:20:22 PM
India women win hockey Test series

भोपाल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को बेलारूस को तीसरे टेस्ट में 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है।

दूसरे क्वार्टर में पिछडऩे के बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस जीत से भारतीय महिला खिलाडिय़ों का इसी वर्ष कनाडा में होने वाली हॉकी वल्र्ड लीग राउंड दो टूर्नामेंट के लिए मनोबल ऊंचा होगा। 

मुकाबले में पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में बेलारूस की कप्तानी रेयता बेतुरा ने 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर की मदद से गोल किया। इससे बेलारूस को 1-0 की बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की।

भारतीय कप्तानी रानी ने लगातार दो मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। रानी ने 35वें और 39वें मिनट में गोल किए। दीपिका ने 42वें मिनट में बेहतरीन गोल करटीम की बढ़त 3-1 की। मैच में इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। सीरीज का अगला मैच छह मार्च को तथा आखिरी मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.