भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती में दूसरे दिन जीते आठ स्वर्ण

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:35:31 AM
India win all eight gold medals on final day of Commonwealth Senior Wrestling Championships

सिंगापुर। भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में पहले दिन की तरह दूसरे दिन रविवार को भी अपना दबदबा कायम रखते हुए आठ स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने ग्रीको रोमन शैली में तीन स्वर्ण , फ्री स्टाइल में पांच स्वर्ण पदक जीत लिए।

फ्री स्टाइल शैली के पांच वजन वर्गों में भारत ने सभी पांच स्वर्ण जीते। 61 किग्रा में हर्फुल ने स्वर्ण और विकास ने रजत, 65 किग्रा में बजरंग ने स्वर्ण और राहुल मान ने रजत, 74 किग्रा में जितेंन्द्र ने स्वर्ण और संदीप काटे ने रजत ,86 किग्रा में दीपक ने स्वर्ण और अरुण ने रजत तथा 125 किग्रा में हतेंन्दर ने स्वर्ण और कृष्ण ने रजत जीते।

ग्रीको रोमन स्टाइल में 59 किग्रा में रवींद्र ने स्वर्ण और विक्रम ने रजत , 71 किग्रा में दीपक ने स्वर्ण और रफीक ने रजत, 98 किग्रा में हरदीप ने स्वर्ण और सचिन ने रजत पदक जीता।

भारत ने पहले दिन 14 और दूसरे दिन आठ स्वर्ण पदक जीते। इस तरह दो दिनों में भारत ने कुल 22 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.