भारत में पहली बार शुरू होगी महिला क्रिकेट लीग

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 04:16:55 PM
India will start in the first women's league

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अब भारत में महिला क्रिकेट लीग भी शुरू होगी। इस लीग को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

इस लीग के जरिए बहुत सी अनजान क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर प्राप्त होगा। भारत की पहली महिला क्रिकेट लीग महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के समकक्ष लाने का प्रयास होगा।

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या सचिन तेंदुलकर जैस पुरुष खिलाडिय़ों के नाम के साथ अब इस लीग के माध्यम से महिला क्रिकेटर मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी जैसी अनेक महिला क्रिकेटरों के नाम दर्शकों की जुबान पर होंगे।

अभी तक मुश्किल से कुछ महिला क्रिकेटर के नाम ही दर्शक जानते होंगे। महिला क्रिकेट लीग के संस्थापक पारुल जैन ने उम्मीद जताई है कि यह लीग भी आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग जैसा स्तर हासिल करेगी।

इससे पहले अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश क्रिकेट लीग और लंदन में महिला क्रिकेट सुपर लीग का आयोजन किया जा रहा है। महिला बिग बैश लीग तो सफलता के उच्च शिखर पर है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.