फीफा रैंकिग में दो स्थान नीचे लुढ़का भारत, अर्जेंटीना 1644 अंकों के साथ शीर्ष पर

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 12:20:31 PM
India slips two places in FIFA rankings

इंडियन फुटबाल टीम को खराब प्रदर्शन के चलते नुकसान हुआ है। फीफा की ताजा विश्व रैंकिग में भारतीय टीम दो पायदान नीचे लुढ़क गई है। भारतीय टीम 130वें स्थान से 132वें स्थान पर खिसक गयी है। वहीं अर्जेंटीना टीम अब भी शीर्ष कायम है। 

ताजा रैंकिंग के अनुसार भारत के 233 अंक हैं जो पिछले महीने के जोड़ से 11 कम हैं। विश्व रैंकिग में 33वें नंबर के साथ ईरान एशिया में सबसे ऊपर है। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के देशों में भारत 46 देशों में 19वें नंबर पर है। 

अर्जेंटीना के 1644 अंक:
ताजा विश्व रैंकिग में अर्जेंटीना 1644 अंकों के साथ अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। उसके बाद ब्राजील, जर्मनी, चिली और बेल्जियम का नंबर आता है। फ्रांस छठे, कोलंबिया सातवें, पुर्तगाल आठवें, उरूग्वे नौंवे और स्पेन 10वें नंबर पर काबिज है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.