फीफा रैंकिंग में दो पायदान खिसका भारत

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 06:38:54 AM
India slips two places in FIFA rankings

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 132वें स्थान पर खिसक गयी। भारत के 233 अंक हैं जो उसके पिछले महीने के योग से 11 कम हैं। 

एशियाई फुटबाल परिसंघ एएफसी के देशों में भारत 46 देशों में 19वें स्थान पर है। ईरान एशिया में सबसे उपर है। उसकी विश्व रैंकिंग 33 है। 

अर्जेंटीना विश्व रैंकिंग में अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ब्राजील, जर्मनी, चिली और बेल्जियम का नंबर आता है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.