Ind v/s Aus: टीम इंडिया के लिए तारणहार बने पुजारा(130*), भारत 360/6

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 04:51:02 PM
India scored 360/6 On the third day,Pujara is still on the crease after making a century

रांची। भारत की नई दीवार के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 130) और मुरली विजय (82) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट पर 360 रन बना लिए हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 451 रन के स्कोर से अब भी 91 रन पीछे हैं। जबकि उसके चार विकेट अभी बाकी हैं।

दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज पुजारा ने मैच के तीसरे दिन भी भारतीय संघर्ष जारी रखा। वह अभी 130 रन बनाकर भारत को मुकाबले में बनाए हुए हैं। इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 328 गेंदों का सामना किया और 17 चौके जड़ते हुए यह शतकीय पारी खेली। फिलहाल पुजारा के साथ दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा(18) मैदान पर नाबाद डटे हुए हैं।

इस सत्र में पुजारा ने लगाया सातवां शतक:

मुश्किल परिस्थिति के बावजूद एक छोर पर जमे 29 वर्षीय पुजारा का इस सत्र में यह सातवां शतक भी है जो किसी भारतीय का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पुजारा ने 155 गेंदों पर अपने 50 रन और फिर 214 गेंदों पर अपने 100 रन पूरे किए। यह पुजारा का टेस्ट में 15वां शतक है। 

कमिंस ऑस्ट्रेलिया की ओर से सफल:

ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन के सबसे सफल गेंदबाज पैट कमिंस रहे। चोटिल मिशेल स्टार्क की जगह टीम में पांच वर्ष बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ने 59 रन पर भारत के सर्वाधिक चार विकेट निकाले। जोश हेजलवुड को 66 रन और स्टीव ओ कीफे को 117 रन पर एक विकेट मिला।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.