भारत ए के लिए अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं धोनी

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:37:57 AM
India's MS Dhoni might play warm-up matches against England before ODI series

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं।

वनडे सीरीज से पहले भारत ए को इंग्लैंड के खिलाफ 10 और 12 जनवरी को मुंबई में दो अभ्यास मैच खेलने हैं। धोनी ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वह मैदान पर लौट सकते हैं।

2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है।

हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वह झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.