Live IndVsEng: युवराज-धोनी के तूफानी शतकों से टीम इंडिया ने खड़ा किया 381 रनों का पहाड़ सा स्कोर, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा!

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 05:49:48 PM
india made 281 runs live cricket score 2nd odi one day cuttack match barabati stadium odisha

खेल डेस्क। भारत से मिली 382 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी इंग्लैंड टीम को पहला झटका लगा है। चोथे ओवर में गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हेल्स कीपर को केच दे बैठे। इंग्लैंड ने 4 ओवर में 32 रन जोड़ लिए हैं।

लम्बे समय तक टीम से बाहर रहे ऑल राउंडर युवराज सिंह ने वापसी का शानदार जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में शतक ठोक डाला। वहीं धोनी ने भी अपना नेचुरल गेम दिखाते हुए शानदर सैंकड़ा जमाते हुए इंग्लैंड के सामने 381 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम इंगलैंड को 382 रनों की कठिन चुनौती दी। 

एक समय 25 रन पर तीन विकेट खोकर संकट से जूझ रही टीम इंडिया को युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी ने शतक जमाकर सम्मानजनक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। 

युवराज ने शतकीय पारी (150) के दौरान 21 चौके और 3 आसमानी छक्के लगाए। वहीं दूसरे छोर पर लंबी सांझेदारी निभाते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने भी बल्ले का कमाल दिखाया। धोनी ने पारी में 6 गगनचंबी छक्कों और 10 चौकों की बदौलत 122 गेंदो का सामना करते हुए 134 रन बनाए। 

पारी की शुरूआत में भारत ने महज 25 रनों पर 3 महत्वपूर्ण विकेट (विराट, धवन, राहुल) खो दिए थे लेकिन युवराज और धोनी ने मैच को जमाया और आखिरी ओवरों तक शानदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाते हुए 381 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी छोर से इंगलेंड टीम के प्रेंकेट सबसे महंगे साबित हुए। उन्होने 10 ओवर में 91 रन लुटाते हुए दो विकेट हासिल किए जबकि वोक्स ने अपने 10 ओवर में 60 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए।


 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.