भारतीय टीम विश्व महिला टीम स्क्वाश के शुरुआती मैच में मिस्र से हारी

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 11:18:12 PM
India lose to Egypt in World Women's Team squash Championship opener

पेरिस। भारत की विश्व महिला टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप में शुरुआत निराशाजनक तरीके से हुई और उसे सोमवार को यहां पूल ए के शुरुआती लीग मैच में शीर्ष वरीय और खिताब के प्रबल दावेदार मिस्र से 0-3 से पराजय मिली।

भारतीय टीम को मिस्र, न्यूजीलैंड और मेक्सिको के साथ रखा गया है। जोशना चिनप्पा दुनिया की नंबर एक नूर अल शोरबिनी से 34 मिनट के अंदर सीधे गेम में हार गई।

फिर दीपिका पल्लीकल ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी नौरान गोहर के खिलाफ जुझारू खेल दिखाया लेकिन इतना ही काफी नहीं था और वह भी हार गई।

सुनैना कुरूविला तीसरे मैच में ओमनेया अब्देल कावी से पराजित हो गई। भारत अब मंगलवार को मेक्सिको से भिड़ेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.