बैडमिंटन : भारतीय जूनियर खिलाडिय़ों को विश्व मिश्रित टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:52:12 AM
India Juniors qualify for world mixed team play off

बिलबाओ। भारतीय जूनियर खिलाडिय़ों ने आज यहां ग्रुप जी2 मैच में बुल्गारिया को 5-0 से शिकस्त देकर बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय जूनिर टीम ने कल नीदरलैंड को 5-0 से शिकस्त दी थी। उसने आज भी अपना शानदार अभियान जारी रखा और अब उसकी भिड़ंत ग्रुप के अंतिम मैच में फिनलैंड से होगी।

महिमा अग्रवाल और सतविकसाईराज रानकीरेड्डी ने शुरुआत की और मारिया देलचेवा औरइवान पानेव की जोड़ी को 21-8, 21-12 से हराकर मिश्रित युगल में महज 18 मिनट में जीत दर्ज की।

लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल में डेनियल निकोलोव को 26 मिनट में 21-10 21-12 से शिकस्त दी और भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद शिखा गौतम ने महिला एकल में मिहाएला नेचेवा को 23 मिनट में 21-15 21-8 से हराकर 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।

पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गरागा और सतविकसाईराज जबकि महिला युगल में महिला और मिथुला यू के ने जीत दर्ज की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.