भारत को मिला शॉटगन विश्वकप में तीसरा स्थान

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 08:14:51 PM
India gets 3rd place in Shotgun World Cup

नई दिल्ली। भारत को आईएसएसएफ विश्वकप शॉटगन टूर्नामेंट के दूसरे चरण की ओवरऑल तालिका में तीसरा स्थान मिला।

मैक्सिको के शहर एकापुल्को में आयोजित इस टूर्नामेंट में अमेरिका दो स्वर्ण और दो रजत के साथ पहले स्थान पर रहा। स्पेन को दूसरा स्थान मिला। अंकुर मित्तल के डबल ट्रैप स्वर्ण पदक ने नौ सदस्यीय भारतीय दल को तीसरा स्थान दिलाया।

भारतीय पुरुष स्कीट टीम को टूर्नामेंट के आखिरी दिन शूटऑफ में निराशा झेलनी पड़ी। युवा निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा और मान सिंह पुरुष स्कीट फाइनल के छठे और आखिरी स्थान को पाने के लिए छह निशानेबाजों के शूटऑफ में उतरे।

मान सिंह पहले बाहर हो गए जबकि अंगद ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन 12वां निशाना चूकने के साथ ही वह भी फाइनल में नहीं पहुंच पाए। अंगद ने विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सातवां स्थान हासिल किया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.