भारत के प्रसिद्ध कार रेसर अश्विन सुन्दर की सड़क दुर्घटना में मौत

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 10:56:58 AM
 India famous car racer Ashwin Sunder dies in road accident

चेन्नई। भारत के प्रसिद्ध कार रेसर अश्विन सुन्दर की कार दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार सुबह अश्विन अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। चेन्नई की सैन्थोम हाई रोड पर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।     

पुलिस ने बताया ''अश्विन और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में जलने से मौत हो गई। अस्विन की कार पेड़ और दिवार के बीच में फंस गई। दोनों आल लगने के बाद कार का डोर नहीं खोल पाए। आग लगने से दोनों की अंदर ही जलने से मौत हो गई। घटना के समय कार अश्विन चला रहा था।  

बता दें पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर दोनों शव की शिनाख्त की। पुलिस ने जाली हुई कार के दरवाजे को तोड़ कर दोनों के शव निकाले। शव को गवर्नमेंट रोयापेट्टाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.