यूएस में बढ़े भारतीयों पर हमले, भारत ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 10:01:01 AM
India conveys deep concerns to US over recent incidents

नई दिल्ली। ट्रंप राज में भारतीय मूल के लोगों पर हमले बढे है। हाल ही के दिनों में भारतीय मूल के लोगों पर यूएस में हुए हमलों पर भारत ने चिंता जाहिर की है। ट्रंप प्रशासन के सामने भारत ने भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। साथ ही ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अमेरिका को नसीहत दी है।

गौरतलब है कि बीते10 दिनों में यूएस में तीन भारतीयों पर हमले हुए हैं। इनमें से एक भारतीय की मौत हो गई है। अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और ये मामला ट्रंप प्रशासन के समक्ष उठाया है।

वहीं, अमेरिकी प्रशासन ने इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत को विश्वास दिलाया है कि वे इस मामले में तेजी से कार्रवाई करेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.