भारत ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में कम्बोडिया को 3-2 से शिकस्त दी

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 05:24:28 AM
India beat Cambodia 3-2 in international friendly match

कम्बोडिया। भारतीय फुटबाल टीम ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपने से निचली रैंकिंग की कम्बोडिया को 3-2 से शिकस्त दी और विदेशी सरजमीं पर मैच नहीं जीतने के 12 साल रिपीट 12 साल के मिथक को तोड़ दिया। 

भारत ने इस साल अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खेलते हुए कम्बोडिया को कड़ी चुनौती दी, हालांकि वह उससे 41 पायदान नीचे काबिज है। भारत मौजूदा फीफा रैंकिंग में 132वें स्थान पर है। पिछली बार भारत विदेशी मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच 2005 रिपीट 2005 में जीता था, जब टीम के कप्तान शानमुगम वेंकटेश थे। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र गोल से जीत दर्ज की थी। 

स्टीफन कांस्टेनटाइन के लडक़े पहले हाफ में चमक नहीं बिखेर सके लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने तीन मिनट के अंदर दो गोल तेजी से दाग दिये। इस जीत से एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के 28 मार्च को यांगोन में म्यांमा के खिलाफ होने वाले पहले चरण के मैच में भारतीय टीम के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

भारत के लिये सुनील छेत्री ने 35वें मिनट में, जेजे लालपेखलुवा 49वें मिनट में और संदेश झिंगन ने 52वें मिनट में गोल किये जबकि कम्बोडिया के लिये खोउन लाबोरावी ने 36वें और चान वथांका ने 62वें मिनट में गोल दागे। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.