इस मामले में सिंधू ने छोड़ा धोनी को पीछे

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 06:45:04 PM
In this case Sindhu left Dhoni behind

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत भारत को गौरवांवित करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने विज्ञापनों से कमाई के मामले में क्रिकेट के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस मामले में अब उनसे आगे सिर्फ भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। जानकारी के अनुसार पीवी सिंधु की स्पोट्र्स मैनेजमेंट फर्म ने जानकारी दी है कि पीवी सिंधू अभी 1 से 1.25 करोड़ रुपए रोजाना कमा रही हैं।

वहीं कोहली की एक दिन की फीस 2 करोड़ है। इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी का नम्बर आता है। धोनी के पीछे साइना और सानिया मिर्जा हैं। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधू की वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है।

इसके बाद उनकी वैल्यू 15-20 लाख रुपए तक बढ़ी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में सिंधू लगभग 30 करोड़ रुपए से अधिक की डील साइन कर चुकी हैं। हाल ही में उनके द्वारा किए गए करार में उन्हें 50 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है। यह करार 3 वर्षों का होगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.