मैं हॉकी को दुनिया भर में ले जाना चाहता हूं : बत्रा

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:47:30 PM
I want to take hockey across the globe says Batra

दुबई। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के पहले गैर यूरोपीय अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का एजेंडा हॉकी का प्रसार और राजस्व रहा है और अब वह इस खेल को दुनिया भर में फैलाना चाहते हैं।

बत्रा ने कहा कि मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं एफआईएच वैश्विक हॉकी क्रांति की अगुवाई करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि हॉकी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है क्योंकि मुझे इस खेल से प्यार है। मैं हॉकी को पूरी दुनिया में ले जाना चाहता हूं क्योंकि आजकल सब कुछ प्रसार और राजस्व से देखा जाता है। मेरी प्राथमिकता खेल का दायरा बढ़ाना होगी।

उन्होंने कहा कि उसे पाने के लिए हॉकी को 10-12 देशों तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता। इसे फैलाना होगा और दुनिया भर में इसका प्रसार करना होगा।

उन्होंने कहा कि चीन, भारत और अमेरिका दुनिया की अर्थव्यवस्था की धुरी हैं। हमें स्वीकार करना होगा कि खेलों में भी ये बड़ा बाजार हैं और यहां खेल का प्रचार प्रसार जरूरी है।

बत्रा ने कहा कि हमें डिजिटल प्लेटफॉर्म से युवाओं को इससे जोडऩा होगा। इसके लिए चतुराई के साथ रणनीति बनानी होगी और मैं इस चुनौती के लिये तैयार हूं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.