हॉकी इंडिया प्रमुख ने जूनियर टीम से की मुलाकात

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 07:09:55 PM
Hockey India President Narendra Dhruv Batra met junior Hockey team

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा ने सोमवार को जूनियर हॉकी पुरुष टीमों से मुलाकात की।

इस दौरान बत्रा ने विश्वकप की विभिन्न तैयारियों पर संतोष जताया। बत्रा ने नवनिर्मित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम का भी दौरा किया जहां उन्होंने स्टेडियम में पिच के साथ-साथ अन्य विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षिण किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशक आर.पी. सिंह और हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नॉर्मन भी मौजूद थी।

एफआईएच अध्यक्ष बत्रा ने बाद में गुरु गोबिद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम का भी दौरा किया और वहां विश्वकप की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बत्रा ने कहा, लखनऊ ने विश्व को कई हॉकी दिग्गज दिए हैं और अब विश्वकप की तैयारियों से मैं बहुत खुश हूं। यह उम्मीद से कहीं बढ़कर है और इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। विश्वकप के आयोजन से लखनऊ को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.