एचआईएल के सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी बने फुक्स

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 06:25:05 PM
HIL's most valuable player Fuchs

चंडीगढ़। दबंग मुंबई को भले ही हॉकी इंडिया लीग के पांचवे संस्करण के खिताबी मुकाबले में कलिंगा लांसर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसके स्टार खिलाड़ी फ्लोरियन फुक्स को टूर्नामेंट का सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी चुना गया। 


फ्लोरियन को टूर्नामेंट में उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन के कारण इस पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। फुक्स को इसके अलावा हीरो अचीवर का पुरस्कार भी दिया गया। उन्हें इसके लिए तीन बार के पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता दिग्गज भारतीय खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर ने 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की।


टूर्नामेंट में कुल छह करोड़ की पुरस्कार राशि निर्धारित थी जो 11 अलग-अलग वर्गों के विजेताओं को दी गई। खिताबी मुकाबला जीतकर पहली बार चैंपियन बने कलिंगा को ढाई करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली जबकि उपविजेता मुंबई को 1.25 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली। उत्तर प्रदेश विजाड्र्स को तीसरे स्थान पर रहने के लिए 75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।


हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी ने फेयर प्ले ट्रॉफी कलिंगा लांसर्स को प्रदान की। विजेता कलिंगा के कप्तान मोरित्ज फ्यूस्र्ते तथा ग्लेन टर्नर को सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का ध्रुव बत्रा पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया। उन्हें ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में मिले।
हरमनप्रीत सिंह को उभरते खिलाड़ी का पोंटी चड्ढा पुरस्कार मिला। उन्हें ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये मिले। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.