30 की हुईं हेजल कीच, शादी के बाद मनाया पहला बर्थडे

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 10:59:31 AM
Hazel Keech turned 30 celebrated the first birthday after marriage

नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटर  युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच ने शादी के बाद अपना पहला बर्थडे मनाया। हेजल 30 साल की हो गई हैं। जोड़े ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में हरभजन सिंह और अंगद बेदी शामिल हुए। पार्टी की फोटो सोशल साइट पर शेयर की गई हैं। 

हेजल और युवराज की शादी पूरे 10 दिन में कुल 3 शहरों में हुई थी। उनकी शादी का रिसेप्‍शन पिछले साल 7 दिसंबर को दिल्ली में किया गया था। दोनों की शादी पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहेब में हुई और इसके बाद हिंदू रीति रिवाजों के साथ गोवा में फिर शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे और क्रिकेटर्स भी मौजूद थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.