हैप्पी बर्थडे: हजारे ने दिलवाई थी भारतीय क्रिकेट को नई पहचान

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 02:54:37 PM
Happy Birthday: Hazare had given Indian cricket a new identity

खेल डेस्क। अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट क्रिकेट में प्रथम सफलता दिलवाने वाले विजय सैमुअल हजारे का जन्म आज ही के दिन 1915 में सांगली मुंबई में हुआ था।

उन्होंने विश्व में भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलवाई थी। हजारे ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1951-52 में अपनी कप्तानी में भारत को पहली जीत दिलाई थी। हजारे ने भारत की ओर से 30 मैचों में 2,192 रन बनाए थे। जिसमें उनके नाम सात शतक दर्ज। 1960 में पद्म श्री से सम्मानित हजारे का निधन 18 दिसम्बर 2004 को हुआ।

उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि अपने नाम करने वाले हजारे ने तीन टेस्ट मैच में लगातार शतक भी लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने भारत की ओर से सबसे पहले एक हजार रन पूरे किए थे। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 595 विकेट भी हासिल किए थे।

राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को इन्हीं के नाम पर विजय हजारे ट्रॉफी रखा गया है। जिसमें रणजी खेलने वाली सभी टीमें हिस्सा लेती हैं। उन्होंने भारत की ओर से 22 जून 1946 को इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अन्तिम मैच उन्होंने 28 मार्च 1953 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में महाराष्ट्र, मध्य भारत, बड़ौदा और होलकर की ओर से खेल चुके हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.