रिकॉर्ड शतकीय पारी का गुप्टिल को नहीं मिलेगा इनाम

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 05:06:00 PM
Guptill's Will not reward his record century

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में 180 रन की रिकॉर्ड पारी खेली हो, इसके बावजूद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट शृंखला के लिए कीवी टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

टेस्ट में उनके खराब बल्लेबाजी रिकॉर्ड को देखते हुए न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने इस शतकीय पारी को गुप्टिल की टेस्ट टीम में वापसी के लिए पर्याप्त माना है।

गुप्टिल का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत साधारण है। उन्होंने 47 मैचों में 29.38 की औसत से केवल 2586 रन ही बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले गुप्टिल का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर केवल 189 रन ही है।

कीवी कोच हेसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई इस शतकीय पारी को शानदार बताया है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि गुप्टिल को पहले भी टेस्ट में कई मौके मिल चुके हैं, लेकिन लेकिन इसमें सफल नहीं रहे।

इसी कारण गुप्टिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। हेसन के अनुसार गुप्टिल अभी टेस्ट स्तर के खिलाड़ी नहीं है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.