गुप्टिल की रिकॉर्ड पारी से जीता न्यूजीलैंड

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 02:25:03 PM
Guptill's record innings New Zealand won

खेल डेस्क। मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 180) की रिकॉर्ड पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की शृंखला में 2-2 की बराबरी की।  
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 279 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जिसके जवाब में मेजबान टीम ने गुप्टिल के कॅरियर की तीसरी सबसे बड़ी पारी की मदद से 45 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाकर जीत हासिल की। 
गुप्टिल ने मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान स्टेफिन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा। जिन्होंने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 134 रन बनाए थे। 
गुप्टिल ने अपनी 180 रन की शतकीय पारी में 138 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 11 छक्के लगाए। यह गुप्टिल के कॅरियर की तीसरी सबसे बड़ी पारी है। गुप्टिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 237 रन है, जो उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। एक बार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन की पारी भी खेली थी। 
गुप्टिल ने तीसरे विकेट के  लिए पूर्व कप्तान रोस टेलर (66) के साथ 30.4 ओवर में 180 रन की साझेदारी की। टेलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 97 गेंदों सामना किया। जिसमें उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। 
गुप्टिल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने से चूक गए। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के नाम है। जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में नाबाद 185 रन बनाए थे।
इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान एबी डिविलियर्स ने 72, फॉफ डु प्लेसिस ने 67, हाशिम अमला ने 40 और जेपी डुमिनी ने 25 रन का योगदान दिया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.