गुप्टिल ने छोड़ा सचिन और रिचर्ड्स को पीछे

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 08:50:41 PM
Guptill left behind Sachin and  Richards

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अनोखे रिकॉर्ड में भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

गुप्टिल ने (नाबाद 180) की पारी खेलकर अपनी टीम को मेहमान टीम के खिलाफ चौथे मैच में जीत दिलवाई। गुप्टिल ने वनडे में तीसरी बार 180 का स्कोर बनाकर इस मामले में सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड्स और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

गुप्टिल ने इस पारी से पूर्व 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237* और 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 189* रनों की पारियां खेली थी। सचिन, रिचड्र्स और रोहित शर्मा ने दो-दो बार यह उपलब्धि अपने नाम की है।

रोहित शर्मा वनडे में दो बार दोहरे शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 264 और वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन बनाए थे।

वहीं सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में वनडे का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन बनाए थे। सर विवियन रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन और श्रीलंका के खिलाफ 181 रन की पारी खेली थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.