तैजमुल को गोयल ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 10:29:40 AM
Goyal confident of all possible support given to Tejmul

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने जम्मू कश्मीर की आठ वर्षीय प्रतिभाशाली किक बॉक्सर तैजमुल इस्लाम को देश का गौरव बढ़ाने पर बधाई दी और उन्हें हरसंभव सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। किक बॉक्सिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों और तैजमुल इस्लाम ने खेल मंत्री विजय गोयल से उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात की और उनसे अपनी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। गोयल ने फेडरेशन को भरोसा दिलाया कि उनका मंत्रालय उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए हरसंभव मदद देने को तैयार है। 

गोयल ने कहा कि उनके मंत्रालय और घर के दरवाको खिलाडिय़ों के लिए हर समय खुले हैं और वह बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने तैजमुल की प्रतिभा की सराहना की और भारत का गौरव बढ़ाने पर बधाई दी।  कश्मीर घाटी की आठ वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट किक बॉक्सर तैजमुल ने खेल मंत्री को धन्यवाद दिया।

तैजमुल पिछले दिनों सुर्खियों में रही थीं। उसने एक विडियो के जरिए अपनी समस्याओं और सुविधाओं के अभाव के बारे में बताया था। गोयल ने तैजमुल के मामले पर तुरंत जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पत्र लिख कर सुविधाएं और आर्थिक मदद देने को कहा था। राज्य की खेल परिषद ने खेल मंत्री के पत्र पर कार्रवाई करते हुए तैजमुल को दस लाख रूपए की राशि जारी करने की घोषणा की थी ।

फेडरेशन की उपाध्यक्ष सुकन्या पाटिल ने गोयल से मुलाकात को बहुत संतोषजनक बताते हुए कहा कि मंत्री ने उन्हें धैर्य के साथ सुना और फेडरेशन को मान्यता देने की मांग पर विचार करने का भरोसा दिलाया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.