खेलों में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत : शिवराज सिंह चौहान

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 01:44:03 PM
Games also need surgical strike : Chouhan

भोपाल।  इस बात पर जोर देते हुए कि खेल संगठनों में खेलों से कोई संबंध नहीं रखने वाले लोगों के बडे पदों पर बैठने की प्रवृत्ति खत्म होनी चाहिए, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि खेल संगठनों पर भी एक‘सर्जिकल स्ट्राइक’की जरूरत है।

मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि आज कल सर्जिकल स्ट्राइक का दौर है। पाकिस्तान और काले धन के बाद, मेरा मानना है कि खेलों में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।

Read also: ब्रेकअप के बाद के वो 5 सवाल, जो हर लड़की पूछना चाहती है अपने एक्स से

जिन लोगों का खेलों से कोई लेना-देना नहीं है, वे खेल संगठनों में अहम पदों पर काबिज क्यों हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग खेलों के बारे में जानते हैं और जिनमें खेलों के प्रति जुनून है, उन्हें इन पदों पर बैठाना चाहिए। राजनीति में खेलभावना होनी चाहिए, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे देश में कई बार, इससे उलट हो रहा है।

समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु का सम्मान करते हुए उन्हें 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। चौहान ने कहा कि रियो ओलंपिक में हम अच्छी खबर के लिए तरस रहे थे, दिन बीतते जा रहे थे, पर पदकों का कहीं पता नहीं था। अंतत: पी वी सिंधु और साक्षी मलिक हमारे लिए सुखद हवा बन कर आईं।

Read also: प्रदूषण के कारण पड़ रहा लोगों की सेक्स लाइफ पर बुरा असर...

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दोनों ने साबित कर दिया है कि बेटियां देश का नाम आगे ले जा सकती हैं। मौके पर मौजूद सुश्री भसधु ने कहा कि जब कोई कड़ी मेहनत करता है, तो सफलता जरूर उसके कदम चूमती है, उन्होंने यही किया और उन्हें सफलता मिली।

उन्होंने अपने कोच पुलेला गोपीचंद के प्रति भी आभार प्रदर्शन किया। समारोह को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी संबोधित किया। सरकार ने इस मौके पर 14 खिलाडियों को एकलव्य अवार्ड, 10 को विक्रम अवार्ड, दो कोचों को विश्वामित्र अवार्ड और एक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

Read more:

क्या आप भी लिव-इन रिलेशनशिप में करते है ये गलती....

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

तो क्या इन कारणों से महिलाएं करती है संभोग?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.