गोल्फ के गगन पर पहुंचे गगनजीत, इंडोनेशिया ओपन किया अपने नाम

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 02:06:16 PM
gaganjeet won the indonesia open golf tournament

खेल डेस्क- खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने करियर में दूसरी बार तीन लाख डॉलर इनामी राशि वाला इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट अपने नाम किया। अनुभवी गगनजीत पांचवें गोल्फर हैं, जिन्होंने दो बार यह खिताब जीता है।

गगनजीत से पहले थाईलैंड के थावोर्न विराचांट, न्यूजीलैंड के फ्रैंक नोबिलो, फिलीपींस के फ्रैंकी मिनोजा और चीनी ताइपे के लू सी चुएन ने दो बार खिताब जीते हैं। उन्होंने सातवीं बार एशियाई टूर खिताब जीता। 

यह उनका इस सत्र में दूसरा खिताब भी है। पोनडोक इन्दाह गोल्फ कोर्स में अन्य भारतीय गोल्फर और दो बार के एशियाई टूर नंबर वन जीव मिल्खा सिंह संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। यह मिल्खा का 2012 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.