फ्रेंच ग्रां प्री की 2018 में दस साल बाद होगी वापसी

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 03:07:28 AM
French Grand Prix returns for 2018 after 10-year absence

पेरिस। फ्रेंच ग्रां प्री की फार्मूला वन कैलेंडर में 2018 में दस साल के बाद वापसी की होगी। आयोजकों ने आज यह जानकारी दी।

फ्रांसीसी मोटररेसिंग संस्था के प्रमुख क्रिस्टीयन अस्त्रोसी ने कहा, ‘‘फ्रेंच ग्रां प्री की वापसी हो रही है। ’’

अस्त्रोसी ने यह घोषणा आटोमोबाइल क्लब डि फ्रांस में की जिसने 1906 में पहली ग्रां प्री के आयोजन में मदद की थी।

फेरारी के फेलिप मासा ने फ्रांस में 2008 में आखिरी बार आयोजित की गई एफवन में जीत दर्ज की थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.