मिल गए महेन्द्र सिंह धोनी के गुम हुए फोन

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 04:51:38 PM
Found Mahendra Singh Dhoni's phones

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मोबाइल फोन मिल गए हैं जो कथित तौर पर यहां होटल में हाल में आग लगने के बाद खो गए थे।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने फोन लिए उसने गलती से ऐसे किया। वह व्यक्ति और अन्य स्टाफ क्रिकेटर के कमरे की सफाई करने के लिए गया था।

फोन किसका है यह जाने बगैर उसने फोन रख लिया। जब पुलिस ने संपर्क किया तो उसने स्वीकार किया और फोन हमें दे दिए। इससे पहले धोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि द्वारका के वेलकम होटल में 17 मार्च को आग की घटना के दौरान उनके तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए।

धोनी ने शिकायत में कहा था कि जब वह नाश्ता करने के लिए नीचे गए तो वह फोन अपने कमरे में छोड़ गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब उनका स्टाफ उनकी चीजें लेने पहुंचा तो कमरे से मोबाइल फोन गायब थे। इस सिलसिले में द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.