DSA के पूर्व अध्यक्ष उमेश सूद का निधन

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 07:11:05 PM
Former DSA president Umesh Sood passes away

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व फुटबॉलर और दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) के पूर्व अध्यक्ष उमेश सूद का रविवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से उनके आवास पर निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। 

सूद को शनिवार को सीने में सांस लेने की तकलीफ के बाद एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था लेकिन चेकअप के बाद देर रात उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से स्नातक करने वाले सूद ने 1960 और 1970 के दशक में फुटबॉल, हॉकी और बॉस्केटबॉल में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। 

सूद 1993 में डीएसए के अध्यक्ष चुने गये थे। इसके बाद वह 1998 में दोबारा डीएसए के अध्यक्ष बने। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए उन्हें भारतीय टीम का मैनेजर भी नियुक्त किया था। 

वह दिल्ली हॉकी लीग में खालसा ब्लू के लिए भी खेले थे। इसके अलावा वह दिल्ली की तरफ से बॉस्केटबॉल भी खेले थे। सूद के नेतृत्व में ही डीएसए ने 1997-99 में मीर इकबाल हुसैन ट्राफी के लिए सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया था।

 इसके अलावा उन्होंने 1996 में दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में अंडर-17 एशियन चैंपियन के ग्रुप चरण के मैचों को आयोजन करने में मदद की थ। डीएसए ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.