सबसे अधिक उम्र में इंडियन वेल्स खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने फेडरर

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 01:30:04 PM
Federer wins Indian Wells title at At the highest age

इंडियन वेल्स। पूर्व विश्व नम्बर वन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने हम वतन स्टेनिसलास वावरिंका को शिकस्त देकर पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दो स्विस खिलाडिय़ों के मध्य हुए इस फाइनल मुकाबले में फेडरर ने वावरिंक को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।

इसके साथ ही स्विट्जरलैंड के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जिमी कोनोर्स ने साल 1984 में 31 साल की आयु में यह खिताब जीता था।

पिछले साल घुटने के ऑपरेशन के बाद वापसी करते हुए रोजर फेडरर के लिए यह साल अच्छा साबित हो रहा है। फेडरर ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब जीत कर की।

यह उनका 18वां ग्रैंडसलैम खिताब था। इस जीत के साथ ही फेडरर ने यहां पूर्व नम्बर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविक के पांच खिताब की बराबरी कर ली है। इससे पहले फेडरर ने यहां 2004, 2005, 2006 और 2012 में खिताब अपने नाम किए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.