फेडरर 35 साल की उम्र में बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड : वावरिंका

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 02:17:39 PM
Federer can make world record at the age of 35: Wawrinka

मियामी। पूर्व नम्बर वन रोजर फेडरर के चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनके हमवतन स्विस खिलाड़ी एस वावरिंका का मानना है कि वह 35 साल की उम्र में टेनिस इतिहास के सबसे अधिक उम्र के नंबर एक खिलाड़ी बन सकते हैंं।

वह इस मामले में आंदे्र अगासी को पीछे छोड़ सकते हैं जिनके नाम पर सबसे अधिक उम्र 33 साल में नंबर एक बनने का रिकॉर्ड दर्ज है।

फेडरर ने रविवार को वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता। यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन की खिताबी जीत के बाद इस साल उनका दूसरा खिताब है। घुटने की चोट के कारण फेडरर लगभग छह महीने तक नहीं खेल पाए थे जिससे वह रैंकिंग में नीचे खिसक गए थे, लेकिन अब वह छठे नंबर पर काबिज हो गए हैं।

वावरिंका ने कहा कि फेडरर ने न सिर्फ अच्छी वापसी की बल्कि वह अलग अंदाज में खेल रहे हैं जिससे वह फिर से रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच सकते हंै। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में बहुत अच्छा खेल रहा है। वह पहले की तुलना में बेसलाइन के अधिक करीब से खेल रहा है। वह टॉप स्पिन का अधिक उपयोग कर रहा है और बेहतर रिटर्न कर रहा है। निश्चित तौर पर वह नंबर एक बनने की दौड़ में है। उसने हाल में मास्टर्स फाइनल जीता। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.