धोनी ने छक्के से पहुंचाया झारखंड को सेमीफाइनल में 

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 06:19:00 PM
Dhoni with sixes to Jharkhand reached semi-finals

नई दिल्ली। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। धोनी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ विजयी छक्का जड़ अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलवाई।

झारखंड के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने विदर्भ रवि जांगिड़ (62) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 50 ओवरों में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सका। झारखंड के तेज गेंदबाजों वरूण आरोन और राहुल शुक्ला ने बेजान पिच पर शानदार गेंदबाजी की।

इसके जवाब मेें झारखंड ने 45.1 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाकर जीत हासिल की। झारखंड को सलामी बल्लेबाजों प्रत्युष सिंह (33) और ईशान किशन (35) ने अच्छी शुरूआत दिलाई।

इसके बाद धोनी (नाबाद 18) और ईशांक जग्गी (नाबाद 41) ने झारखंड को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। धोनी ने गणेश सतीश की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.