धोनी जेएसीसए स्टेडियम गये, तीसरे टेस्ट की पिच देखी

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 07:22:34 AM
Dhoni went to JACS Stadium, saw the third Test pitch

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम का दौरा किया जहां दस दिन के अंदर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। 

धोनी को क्यूरेटर के साथ चर्चा करते हुए देखा गया और उन्होंने इस मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों का जायजा लिया। झारखंड टीम के सू़त्रों ने पहले कहा था कि रणजी कप्तान कोलकाता से बीसीसीआई पुरस्कारों के लिये बेंगलुरू जाएगा लेकिन वह घर लौट आये और उन्होंने स्टेडियम में कुछ समय बिताया। 

क्यूरेटर एसबी सिंह ने कहा कि वह रूटीन दौरा था और इसका 16 से 20 मार्च के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कोई लेना देना नहीं है। सिंह ने कहा, ‘‘जब वह यहां होते हैं तो अक्सर स्टेडियम आते हैं और जिम में काफी समय बिताते है। आज भी इससे कुछ भिन्न नहीं था। उन्होंने विकेट भी देखा और अनौपचारिक बातचीत भी की। ’’ -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.