कल्याणी में कैब अकादमी में ही रहेंगे धोनी

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 09:41:41 PM
Dhoni to stay in CAB academy in Kalyani

कोलकाता। रांची से रेल यात्रा करके सभी को हैरान करने वाले भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप डी मैचों के लिए कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी में ही रूकेंगे।

झारखंड टीम के मैनेजर पीएन सिंह ने कहा कि पहले हम यहां होटल में ठहरना चाहते थे लेकिन अब हम सोमवार शाम को रवाना होंगे और मैच के बाद कोलकाता वापस लौटेंगे।

बंगाल क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने कहा कि वह अपनी तरफ से धोनी की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और साथ ही उनके परिसर में काफी सुविधाएं हैं।

कैब के अधिकारी ने कोलकाता से 50 किमी दूर स्थित कल्याणी में अपने परिसर के बारे में कहा कि उसमें 30 सुसज्जित कमरे हैं और वहां चार सितारा होटल से कम सुविधाएं नहीं हैं।

झारखंड को कल्याणी में 28 फरवरी को सेना और छह मार्च को जम्मू एवं कश्मीर से मैच खेलने हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.