अभी संन्यास के मूड में नहीं है धोनी, खेलेंगे 2019 विश्वकप  

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 03:25:37 PM
Dhoni still not in the mood ofDhoni still not in the mood of retirement, will play 2019 World Cup  , will play 2019 World Cup

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं है। उन्होनें अभी 2019 के विश्वकप  और उसके बाद भी खेलने की इच्छा जताई है। 

2011 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा और वह फिट रहते हैं तो 2019 के विश्वकप और उसके बाद भी खेल सकते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने इस वर्ष के शुरू में सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी थी। उसके बाद उन्होंने कप्तानी के दवाब से मुक्त होकर इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में शानदार शतक बनाया था। वहीं टी-20 में अपना पहला अर्धशतक जड़ा था।

हाल ही में धोनी ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का नेतृत्व किया था। उनके नेतृत्व में झारखंड ने सेमीफाइनल का सफर भी तय किया था।

भारतीय टीम की कप्तानी छोडऩे के बाद धोनी को विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया और वह टीम को सेमीफाइनल तक लेकर गये।

इससे पहले इंग्लैंड में जून में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद धोनी के संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कुछ भी 100 प्रतिशत नहीं होता। दो साल काफी लंबा समय होता है, इस दौरान बहुत कुछ बदल सकता है। खासकर जिस तरह का भारतीय टीम का कार्यक्रम है यह काफी व्यस्त वाला है। भारत ने धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.