विजय हजारे ट्राफी: टीम को छोड़, पर्सनल कार से रवाना हुए धोनी

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 09:37:50 AM
Dhoni sailed with a personal car leaved the team alone in bus

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की निराशा उस वक्त साफतौर पर जाहिर हो गई जब वो हार के बाद अपनी झारखंड टीम के साथ ना जाकर अलग रास्ते से वापस लौटे। इस दौरान झारखंड टीम बस से रवाना हुई। जबकि धोनी अकेले कार से रवाना हुए। मैच में धोनी ने चार चौकों की मदद से 62 गेंद में 70 रन बनाए। लेकिन वह टीम की खराब गेंदबाजी से काफी निराश थे। विजय हजारे ट्राफी के सेमीफाइनल में बंगाल ने झारखंड टीम को 41 रन से हराया है।

डीडीसीए अधिकारी ने कहा, हां, धोनी मैच के बाद कार से अलग से रवाना हुए। झारखंड की टीम के बाकी खिलाड़ी टीम की बस से गए। हालांकि धोनी अभी तक टीम के साथ ही टीम बस में ही यात्रा कर रहे थे और टीम के होटल में ठहरे हुए थे। यहां तक कि वह कोलकाता भी ट्रेन से ही गए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.