धोनी के आधार की जानकारी लीक करने वाली एजेंसी दस साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 04:02:11 PM
Dhoni's Aadhaar Information leak:  blacklists agency for 10 years

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियां लीक होने के मामले में केन्द्र सरकार ने कड़ी करवाई की है। सरकार ने जानकारी लीक करने के आरोप में सम्बंधित कम्पनी को दस साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

धोनी की पत्नी साक्षी ने केंद्रीय दूर संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से इस सम्बंध में शिकायत की थी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ अजय भूषण पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने वीएलई नामक इस एजेंसी को दस साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

इसी एजेंसी ने धोनी को आधार के लिए इनरोल किया था। जानकारी के अनुसार इसी एजेंसी की रसीद लीक हुई थी, जिसमें धोनी की व्यक्तिगत जानकारियां मौजूद थी। उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई किसी की भी निजी जानकारी को लीक करने के खिलाफ है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.