भारतीय टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंचे धोनी

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 04:51:45 PM
Dhoni reached the stadium to cheer the Indian team

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी की अपनी जिम्मेदारी से आराम के बाद सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच देखने पहुंचे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां रांची में तीसरे टेस्ट का सोमवार को आखिरी दिन है। झारखंड के घरेलू खिलाड़ी धोनी विजय हजारे टूर्नामेंट में राज्य की टीम के कप्तान थे, लेकिन झारखंड एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

वर्ष 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल वनडे और टी-20 प्रारूप में ही खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस प्रारूप में भी अपनी कप्तानी छोड़ दी है और अब विराट कोहली तीनों प्रारूपों की कप्तानी कर रहे हैं।

रांची में टीम इंडिया की हौसला अफजाई करने पहुंचे धोनी की तस्वीर बीसीसीआई ने भी साझा की। रांची में जन्में धोनी राज्य के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं और कोच अनिल कुंबले सहित कमेंटेटर भी लगातार उम्मीद जता रहे थे कि धोनी अपने राज्य में हो रहे मैच को देखने के लिए यहां पहुंचे। यह भी पहला मौका है जब जेएससीए स्टेडियम में टेस्ट मैच आयोजित किया गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.