धोनी नहीं दिला पाए झारखंड को जीत, बंगाल विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 07:31:27 PM
Dhoni not able to give Jharkhand victory,Bengal Vijay Hazare Trophy finals

नई दिल्ली। अभिमन्यु ईश्वरन (101) और श्रीवत्स गोस्वामी (101) की शतकीय पारियों की बदौलत बंगाल ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली झारखंड को 41 रन से शिकस्त देकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उनका मुकाबला तमिलनाडु से होगा।

फाइनल में तमिलनाडु का बंगाल के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। तमिलनाडु इससे पहले 2008-09 और 2009-10 में दो लगातार फाइनल मुकाबलों में बंगाल को हरा चुका है।

सेमीफाइनल में अभिमन्यु ईश्वरन (101) और श्रीवत्स गोस्वामी (101)के शतकों तथा कप्तान मनोज तिवारी की 75 रन की आक्रामक पारी की बदौलत बंगाल ने 50 ओवर में चार विकेट पर 329 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में धोनी की 62 गेंदों में 70 रन की पारी के बावजूद  झारखंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 288 रन पर सिमट गई। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पारी में चार छक्के लगाए। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.