अपनी कप्तानी में झारखंड को जीत नहीं दिला पाए धोनी

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 06:22:30 PM
Dhoni could not win under his captaincy Jharkhand

कोलकाता। भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच मेें कर्नाटक के खिलाफ अपनी घरेलू टीम झारखंड को जीत नहीं दिला पाए। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में कर्नाटक ने झारखंड को 22 रन से शिकस्त दी।

कर्नाटक ने ईडन गार्डन मैदान में रवि कुमार समर्थ (71) और कप्तान मनीष पांडे(77) के शानदार अर्धशतकों से 49.4 ओवर में 266 रन बनाए। इसके जवाब मेें झारखंड की टीम 49.5 ओवर में 244 रन पर सिमट गई।

सौरभ तिवारी (68) और कप्तान धोनी (43) ने अपनी टीम को जीत दिलवाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। तिवारी ने 86 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि कप्तान धोनी ने 50 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 43 रन बनाए।

मैच में धोनी अपनी कप्तानी का प्रभाव नहीं दिखा सके। जानकारी के अनुसार भारतीय टीम की कप्तान छोड़ चुके महेन्द्र सिंह धोनी को हाल ही में उनकी आईपीएल टीम पुणे ने भी उनको कप्तानी से हटा दिया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.