धोनी अब भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं : कैफ

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 05:08:01 AM
Dhoni could have still played Test cricket says Mohammed Kaif

कोलकाता। महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशर की भूमिका पर भले ही पिछले कुछ समय से सवाल उठाए जा रहे हों लेकिन विजय हजारे ट्राफी में झारखंड की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जमाकर उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ का दिल जीत लिया जिनका मानना है कि वह अब भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं।

कैफ ने झारखंड की 78 रन की जीत के बाद कहा, ‘‘उनके पास नैसर्गिक योग्यता है जिसे आज आपने देखा होगा। मेरा मानना है कि वह अब भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। वह अब भी गेंद पर करारा शाट जमाते हैं। ’’

इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं धोनी को उनके पदार्पण मैच से देख रहा हूं और हमेशा मानता रहा हूं कि आप केवल अभ्यास से धोनी नहीं बन सकते। ’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.